BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : कृषि मंडी पिपलिया में टोकन सिस्टम से कैश.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए निकली.. <<     NEWS : पुलिस विभाग के नकारा वाहनों की सार्वजनिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिले के रेवली देवली हायर सेकेंडरी.. <<     NEWS : तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत पुलक सागर जी के मंगल विहार आगमन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में इंसानियत शर्मसार,.. <<     NEWS : हरियाली का महाअभियान- 8 दिनों तक निःशुल्क.. <<     NEWS : फुटबॉल एक्सीलेंसी अवॉर्ड-2026 से सम्मानित.. <<     NEWS : केंद्रीय विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान,.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास की जनसुनवाई में 47.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : करियर को मिलेगी नई उड़ान, एसआर कॉलेज में.. <<     KHABAR : जाति प्रमाण पत्र अटका, 84 बच्चों का स्कूल.. <<     रतलाम में पुलिस का कड़ा एक्शन,नाबालिग का.. <<     NEWS : भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान.. <<     NEWS : महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को.. <<     NEWS : बीकानेर में राजस्थान फुटबॉल संघ की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 14, 2023, 3:06 pm
KHABAR : कलेक्टर-एसपी ने पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतदान तैयारियों का किया निरीक्षण, सामग्री वितरण एवं वापसी में आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

सीहोर। विधानसभा निर्वाचन-2023 को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह तथा पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने जिला मुख्यालय स्थित महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में की गई मतदान तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम, मतदान सामग्री वितरण कक्ष, वाहन पार्किंग सहित मतदान के लिए की गई सभी तैयारियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली और सभी निर्वाचन संबंधी कार्यों में आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर सिंह ने मतदान दलों को मतदान सामग्री वितरित करने और वापस जमा करने तथा कर्मचारियों को लाने-ले जाने वाले वाहनों की पार्किंग के लिए ग्राउण्ड का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि मतदान दलों को सामग्री वितरित करते समय एवं जमा करते समय चेक लिस्ट के अनुसार सभी सामग्री का मिलान कर लिया जाए। ताकि मतदान दलों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरे , फायर सेफ्टी उपकरण, सुरक्षा बलों की ड्यूटी लगाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर सिंह ने स्ट्रांग रूम में फायर सेफ्टी के लिए सभी आवश्यक इंतजाम के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंयायत सीईओ आशीष तिवारी, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी वृन्दावन सिंह, संयुक्त कलेक्टर सतीश राय, एसडीएम नितिन टाले, सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत, डिप्टी कलेक्टर मनीष शर्मा तथा पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पंकज जैन उपस्थित थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE