BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : कृषि मंडी पिपलिया में टोकन सिस्टम से कैश.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए निकली.. <<     NEWS : पुलिस विभाग के नकारा वाहनों की सार्वजनिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिले के रेवली देवली हायर सेकेंडरी.. <<     NEWS : तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत पुलक सागर जी के मंगल विहार आगमन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में इंसानियत शर्मसार,.. <<     NEWS : हरियाली का महाअभियान- 8 दिनों तक निःशुल्क.. <<     NEWS : फुटबॉल एक्सीलेंसी अवॉर्ड-2026 से सम्मानित.. <<     NEWS : केंद्रीय विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान,.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास की जनसुनवाई में 47.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : करियर को मिलेगी नई उड़ान, एसआर कॉलेज में.. <<     KHABAR : जाति प्रमाण पत्र अटका, 84 बच्चों का स्कूल.. <<     रतलाम में पुलिस का कड़ा एक्शन,नाबालिग का.. <<     NEWS : भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान.. <<     NEWS : महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को.. <<     NEWS : बीकानेर में राजस्थान फुटबॉल संघ की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 14, 2023, 3:08 pm
KHABAR : मतदान केन्द्रों के कवरेज के लिए आयोग के दिशा-निर्देश, 100 मीटर के दायरे में ये काम रहेंगे प्रतिबंधित, पढ़े खबर  

Share On:-

सीहोर। मतदान के कवरेज के लिए मीडिया कर्मियों को जारी प्राधिकार-पत्र अहस्तांतरणीय है। जिस मीडिया कर्मी के नाम से प्राधिकार पत्र जारी किया गया है, केवल वही व्यक्ति इसका उपयोग करेंगे। प्राधिकार-पत्र धारक मीडिया कर्मियों को मतदान के कवरेज के दौरान रिटर्निंग अधिकारियों, सहायक रिटर्निंग अधिकारियों, पीठासीन अधिकारियों, मजिस्ट्रेट, ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों के सभी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।
मीडिया प्राधिकार-पत्र धारक की पहचान के बारे में पीठासीन अधिकारी अपनी संतुष्टि करेंगे। मीडियाकर्मी को अपने प्राधिकार-पत्र के साथ पहचान के लिए अपना सहज पहचान पत्र और मीडिया संस्थान द्वारा जारी परिचय-पत्र साथ रखना होगा।
मतदान की गोपनीयता भंग न हो, इसलिए मतदान केन्द्र के अन्दर किसी भी प्रकार की फोटो खींचना या वीडियो फिल्म बनाना सख्त मना है। मतदान केन्द्र से 100 मीटर के क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति का साक्षात्कार लेना प्रतिबंधित है। मतदान केन्द्र के अन्दर किसी प्रकार का दखल, व्यवहार लोक प्रति अधिनियम 1951 की धारा 131(1) (ख) अधीन दंडनीय अपराध है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE