BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : कृषि मंडी पिपलिया में टोकन सिस्टम से कैश.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए निकली.. <<     NEWS : पुलिस विभाग के नकारा वाहनों की सार्वजनिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिले के रेवली देवली हायर सेकेंडरी.. <<     NEWS : तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत पुलक सागर जी के मंगल विहार आगमन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में इंसानियत शर्मसार,.. <<     NEWS : हरियाली का महाअभियान- 8 दिनों तक निःशुल्क.. <<     NEWS : फुटबॉल एक्सीलेंसी अवॉर्ड-2026 से सम्मानित.. <<     NEWS : केंद्रीय विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान,.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास की जनसुनवाई में 47.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : करियर को मिलेगी नई उड़ान, एसआर कॉलेज में.. <<     KHABAR : जाति प्रमाण पत्र अटका, 84 बच्चों का स्कूल.. <<     रतलाम में पुलिस का कड़ा एक्शन,नाबालिग का.. <<     NEWS : भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान.. <<     NEWS : महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को.. <<     NEWS : बीकानेर में राजस्थान फुटबॉल संघ की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 14, 2023, 6:16 pm
KHABAR : प्रेक्षकगणों ने नीमच में की विधानसभा निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा, मतदान पूर्व 72 घंटे, 24 घंटे की एसओपी के संबंध में दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। निर्वाचन आयोग व्‍दारा नियुक्‍त जनरल आर्ब्‍जवर किशन नारायणराव जावले, जे.विजयारानी पुलिस प्रेक्षक मुख्‍तार मोहसीन एवं व्‍यय प्रेक्षक बी.लक्ष्‍मीनारायण ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारियों की विस्‍तार से समीक्षा की। प्रेक्षकगणों ने विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत पी-3 से पी-1 दिवस (72 घंटे की एस.ओ.पी.) का कडाई से पालन सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्‍टर दिनेश जैन, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार तौलानी, एडीएम नेहा मीना, जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, जिला अधिकारी एवं नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में प्रेक्षक जावले एवं जे.विजयारानी ने मतदान केंद्रों की संख्‍या, वेब कास्टिंग वाले मतदान केंद्रों की संख्‍या, वेब कास्टिंग ड्राय रन, क्‍यू.आर.टी.टीमों की तैनाती, आदि की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार तोलानी ने जिले में पुलिस प्रबंधन, सुरक्षा बलों की तैनाती, सेक्‍टर पुलिस मोबाईल, क्‍वीक एक्‍शन टीमों की तैनाती, शेडो एरिया में रिपीटर की व्‍यवस्‍था, के बारे में विस्‍तार से अवगत कराया।

प्रेक्षक जावले ने वाहन प्रबंधन के बारे में जानकारी ली व वाहन व्‍यवस्‍था के लिए कंट्रोल रूम में पर्याप्‍त कर्मचारी तैनात करने के निर्देश दिए। बैठक में निर्देश दिए दिए गए, कि सभी सेक्‍टर मजिस्‍ट्रेट एवं सेक्‍टर पुलिस अधिकारी अपने क्षेत्रों में सतत भ्रमण करें और स्‍वतंत्र, निष्‍पक्ष, शांतिपूर्ण निर्वाचन व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करें। नाकाबंदी प्रभावी ढंग से की जाये। कोई भी वाहन, बगैर चेकिंग के निकाल ना पाये।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE