सीहोर। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिलेभर में स्वीप गतिविधियां आयोजित की जा रही है। स्वीप गतिविधियों के तहत जिला मुख्यालय पर 15 नवंबर को प्रात: 10.30 बजे से मतदाता जागरूकता साइकिल रैली निकाली जाएगी।
यह साइकिल रैली शासकीय आवासीय खेलकूद संस्थान से प्रारंभ होकर इंग्लिशपुरा, कोतवाली चौराहा, पान चौराहा, लीसा टॉकीज, बैंक ऑफ इण्डिया, पुरानी जेल रोड, जिला अस्पताल, गंगा आश्रम से न्यू बस स्टेण्ड होते हुए टाउन हॉल पर समाप्त होगी। इस साइकिल रैली में नगर के समस्त विद्यालयों के छात्र-छात्रा तथा स्टाफ शामिल होंगे।