मंदसौर। नोडल अधिकारी वाहन राकेश शर्मा द्वारा बताया गया कि 15 नवंबर के दिन मतदान दलों एवं माइक्रो आब्जर्वर को आने-जाने के लिए बस की व्यवस्था रहेगी। मंदसौर से गरोठ जाने के लिए 12 बसे पीजी कॉलेज ग्राउंड मंदसौर में दोपहर 2 से 4 बजे तक खड़ी रहेगी।
गरोठ से मंदसौर आने वाले मतदान दलों एवं माइक्रो आब्जर्वर के लिए 2 बसें आरओ ऑफिस कार्यालय में दोपहर 2 से 4 बजे तक खड़ी रहेगी। मतदान दल इन बसों में बैठकर मंदसौर आ सकते हैं। नियत समय पर मतदान दल एवं माइक्रो आब्जर्वर पहुंच सके। इसके लिए बस की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। बस का लाभ लेने के लिए समय का अवश्य ध्यान रखें। बस में सवारी फुल होने का पर हर 30 मिनिट में बस रवाना की जाएगी।