टीकमगढ़। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश शर्मा की अध्यक्षता में आज पॉलिटेक्निक कॉलेज में विधानसभा निर्वाचन हेतु संलग्न सेक्टर अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर दीपाश्री गुप्ता, समस्त सेक्टर अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर शर्मा ने कहा कि चुनाव में सेक्टर अधिकारी राजस्व व पुलिस महत्वपूर्ण कड़ी है। इसलिये नियमित भ्रमण करें, कार्रवाई करने में कोताई न बरतें। उन्होंने निर्देशित किया कि मतदान केन्द्र पर कोई कमियां है, तो उन्हें भी पूर्ण करा लें। मॉकपोल के बाद सीआरसी मशीन, बेवकास्टिंग, कैमरा, बलवाकिट आदि के बारे में विस्तार से अधिकारियों को निर्देश दिये।