रायसेन। रायसेन जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 140-उदयपुरा के सामान्य प्रेक्षक जेपी मीना द्वारा बरेली में मतदान दलों को वितरित की जाने वाली सामग्री का अवलोकन किया। सामान्य प्रेक्षक मीना को रिटर्निंग अधिकारी द्वारा मतदान दलों को वितरित की जाने वाली सामग्री तथा सामग्री वितरण हेतु की जा गईं तैयारियों से अवगत कराया गया।