सागर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य के मार्गदर्शनएवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी पीसी शर्मा की उपस्थिति में जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में दिव्यांगजनों की एक रैली के द्वारा मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर जिला स्वीप नोडल अधिकारी पीसी शर्मा ने बताया की दिव्यांगजन समाज का अभिन्न हिस्सा है जिस तरह हम मतदान करते हैं। ठीक उसी तरह दिव्यांगजन भी आयोग द्वारा प्रदात्त विशेष सुविधाओं जैसे रैंप, व्हीलचेयर एवं लाइन में न लगने की सुविधा के साथ अपने साथी की सहायता से मतदान करते हैं। दिव्यांगजनों द्वारा यह संदेश दिया जा रहा है कि जब हम अपनी शारीरिक कठिनाई के बावजूद भी मतदान करते हैं तो आप भी अनिवार्य रूप से मतदान करें।
जिला स्वीप कोऑर्डिनेटर डॉ. अमर कुमार जैन ने कार्यक्रम का समन्वय करते हुए कहा कि भारतीय लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण अद्भुत व्यवस्था यह है कि वह जाति, वर्ण, वर्ग दिव्यांगजन में भेदभाव किए बिना सभी को सामान मतदान का अधिकार प्रदान करती है। दिव्यांगजनों ने उत्साह के साथ मतदान संबंधी नारे लगाए। कला कथक की टीम के द्वारा करना मतदान कभी न भुलाइए बात मेरी मान जाइए। गीत का गायन कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय डीएस यादव, जिला खेल अधिकारी प्रदीप अबिद्रा, प्रशासनिक अधिकारी शानू हर्षे एवं दिव्यांगजन यशवंत, प्रदीप जैन, सोनू कोरी राजेश पटेल शिव प्रसाद व रामलाल का विशेष योगदान रहा ।