BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : कृषि मंडी पिपलिया में टोकन सिस्टम से कैश.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए निकली.. <<     NEWS : पुलिस विभाग के नकारा वाहनों की सार्वजनिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिले के रेवली देवली हायर सेकेंडरी.. <<     NEWS : तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत पुलक सागर जी के मंगल विहार आगमन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में इंसानियत शर्मसार,.. <<     NEWS : हरियाली का महाअभियान- 8 दिनों तक निःशुल्क.. <<     NEWS : फुटबॉल एक्सीलेंसी अवॉर्ड-2026 से सम्मानित.. <<     NEWS : केंद्रीय विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान,.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास की जनसुनवाई में 47.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : करियर को मिलेगी नई उड़ान, एसआर कॉलेज में.. <<     KHABAR : जाति प्रमाण पत्र अटका, 84 बच्चों का स्कूल.. <<     रतलाम में पुलिस का कड़ा एक्शन,नाबालिग का.. <<     NEWS : भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान.. <<     NEWS : महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को.. <<     NEWS : बीकानेर में राजस्थान फुटबॉल संघ की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 15, 2023, 3:37 pm
REPORT: जिले में 69 स्थानों पर छापामार कार्यवाही, 4 लाख 26 हजार रूपये मूल्य की मदिरा सहित अन्य अवैध सामग्री जप्त, होटल, ढाबे, रिहायशी मकान, किराना दुकानों की जा रही है निगरानी, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। जिले में विधानसभा निर्वाचन के दौरान आबकारी अमले द्वारा होटल,ढाबे,रिहायशी मकान,किराना दुकानो सहित मदिरा दुकानों की सतत निगरानी की जा रही है। अवैध शराब तस्करो, नियम विरुद्ध शराब विक्रय और संग्रह करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाहियां जारी है। इस सिलसिले में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के निर्देशन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विगत दिवस कुल 69 स्थानों पर छापामार कार्यवाही कर मप्र आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं में 68 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए। इन प्रकरणों में 783 लीटर अवैध मदिरा तथा 2256 लीटर महुआ लहान जप्त किया गया । जप्त समस्त सामग्री की कुल कीमत 4 लाख 26 हजार 150 रूपये है।

आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त मनीष खरे ने बताया कि आज गश्त के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर केशरबाग ब्रिज के पास रेल पटरी के बगल की झाड़ियों में छुपाकर प्लास्टिक की पॉलिथीन से ढककर रखी गई स्टॉक बीयर की 500उस की 198 केन (कुल 99 बल्क लीटर) बरामद कर जप्त की गई । आसपास कोई भी व्यक्ति उपस्थित नही होने से अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया। आरोपी की तलाश जारी है। आबकारी विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। साथ ही विभाग द्वारा जिले की मदिरा दुकानों पर भी सतत सघन निगरानी की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE