BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच-सिंगोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 2 जुलाई को जिले में होगा विकसित भारत.. <<     BIG NEWS : एक्शन मोड में मालवा की मंदसौर पुलिस,.. <<     KHABAR : सेवा और संस्कारों के साथ मनाया.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ का भव्य आगाज़, शोभायात्रा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG REPORT : मंदसौर में सीवरेज की लापरवाही पर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, चपलाना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक करें आवेदन,.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश में नया कीर्तिमान, एक साल में.. <<     शाजापुर जिले के कालापीपल में मध्यप्रदेश.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान-2 शुरू, एक क्लिक की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : एमपी की बदहाल शिक्षा व्यवस्था पर.. <<     KHABAR : एक क्लिक की लापरवाही पड़ सकती है भारी,.. <<     BIG NEWS : प्रदेश के अंतिम छोर पर बसे जिले को सीएम की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 21, 2023, 2:20 pm
KHABAR : कलेक्टर के औचक निरीक्षण में कई अध्यापक मिले अनुपस्थित, 4 शिक्षक एवं 1 सहायक ग्रेड तीन निलंबित, 2 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस एवं 2 आउटसोर्स ऑपरेटरों की सेवा समाप्ति के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। कलेक्टर आशीष सिंह ने सोमवार को सुबह रुनाहा नज़ीराबाद एवं सूरजपूरा के शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उनके निरीक्षण में कई शिक्षक और शिक्षिकायें अनुपस्थित मिले जिस पर कलेक्टर ने नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए अनुपस्थित शिक्षक, शिक्षिका के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
इसी तारतम्य में जिला शिक्षा अधिकारी ने 4 शिक्षकों और एक लिपिक को निलंबित, 2 को कारण बताओं नोटिस एवं 2 आउटसोर्स ऑपरेटर की सेवा समाप्ति की कार्यवाही की है। नज़ीराबाद की प्रभारी प्रधान अध्यापिका की दो वेतन वृद्धि रोकी गई है। इस दौरान उनके साथ सीईओ जिला पंचायत ऋतुराज सिंह, एसडीएम विनोद सोनकिया सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर आशीष सिंह ने शास.उ.मा.वि.रूनाहा, शास. माध्य. शाला नजीराबाद, शा.मा.शा. सूरजपुरा का औचक निरीक्षण किया एवं विद्यालयों की व्यवस्था का अवलोकन किया। कलेक्टर के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित शिक्षक सुशीला सोलंकी माध्यमिक शिक्षक, शुभम सिंह सहायक ग्रेड तीन, कुमुद कुशवाह प्राथमिक शिक्षक, मीना चतुर्वेदी, प्राशि एवं नानक प्रसाद अहिरवार प्राशि को निलंबित किया गया है।
इसी के साथ नीलम शर्मा उमाशि एवं आरती त्रिपाठी उ.मा.शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किये है। विद्यालयों में निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले दो आउटसोर्स ऑपरेटर कान्हा मीणा एवं भजन गौर की सेवा समाप्त की गई है । शासकीय माध्यमिक विद्यालय नज़ीराबाद की प्रभारी प्रधान अध्यापिका की दो वेतन वृद्धि रोकी गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE