BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच-सिंगोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 2 जुलाई को जिले में होगा विकसित भारत.. <<     BIG NEWS : एक्शन मोड में मालवा की मंदसौर पुलिस,.. <<     KHABAR : सेवा और संस्कारों के साथ मनाया.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ का भव्य आगाज़, शोभायात्रा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG REPORT : मंदसौर में सीवरेज की लापरवाही पर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, चपलाना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक करें आवेदन,.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश में नया कीर्तिमान, एक साल में.. <<     शाजापुर जिले के कालापीपल में मध्यप्रदेश.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान-2 शुरू, एक क्लिक की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : एमपी की बदहाल शिक्षा व्यवस्था पर.. <<     KHABAR : एक क्लिक की लापरवाही पड़ सकती है भारी,.. <<     BIG NEWS : प्रदेश के अंतिम छोर पर बसे जिले को सीएम की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 21, 2023, 2:31 pm
KHABAR : विधानसभा निर्वाचन मतगणना संबंधी सूचनाओं के लिए कंट्रोल रूम स्थापित, तीन पालियों में लगाई ड्यूटी, पढ़े खबर  

Share On:-

रायसेन। मप्र विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत जिले में मतगणना कार्य से संबंधित सूचनाओं के आदान-प्रदान एवं निरंतरता हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद दुबे के आदेशानुसार शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय रायसेन में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष नम्बर 07482-299310 है। कंट्रोल रूम के लिए नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है तथा तीन पालियों में अधिकारियों, कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। 
कंट्रोल रूम कक्ष का प्रभारी अधिकारी तथा नोडल अधिकारी जिला संस्थागत वित्त अधिकारी खिलान सिंह यादव को बनाया गया है। साथ ही मुकेश लारिया बहुउद्देशीय कार्यकर्ता जिला आयुष अधिकारी कार्यालय को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। इनके अतिरिक्त महिला एवं बाल विकास विभाग के संरक्षण अधिकारी दिनेश मालवीय को प्रभारी समय प्रातः 06 बजे से दोपहर 02 बजे तक, महिला एवं बाल विकास विभाग के संरक्षण अधिकारी राजा वर्मा को प्रभारी समय दोपहर 02 बजे से रात्रि 10 बजे तक एवं महिला बाल विकास विभाग के सामाजिक कार्यकर्ता अधिकारी मनोज कुमार साहू को प्रभारी समय रात्रि 10 बजे से सुबह 06 बजे तक का दायित्व सौंपा गया है। इनके अतिरिक्त तीनों पालियों में कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। यह कंट्रोल रूम विधानसभा निर्वाचन-2023 की मतगणना कार्य सम्पन्न होने तक संचालित होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE