शाजापुर। 17 तारिख को विधानसभा चुनाव के मतदान शांतिपूर्वक हो गए थे। जिसके बाद प्रशासन द्वारा जिले भर की ईवीएम मशीन को पॉलिटेक्निक कॉलेज में रख दिया गया है। जिसकी निगरानी मिलिट्री फोर्स के जवान और पुलिसकर्मी 24 घंटे लगे हुए हैं आपको बता दें कि भाजपा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पॉलिटेक्निक कॉलेज के बाहर अपना डेरा डाला हुआ है 17 दिन तक पार्टीयो के कार्यकर्ता आईटीआई परिसर के बाहर निगरानी के तौर पर रहेंगे आईटीआई परिसर के बाहर 2 बड़ी सी एलइडी लगी हुई है जिसमें अंदर की होने वाली हर छोटी बड़ी चीजों पर नजर रखी जा रही है।
बाहर बैठे लोगों से मीडिया ने चर्चा की तो उनका कहना है कि हम पिछले चार दिनों से आईटीआई परिसर के बाहर बैठे हुए हैं अंदर होने वाली हरकत पर बाहर लगे एलईडी के माध्यम से नजर रख रहे हैं ताकि ऐसा ना हो कि कुछ गड़बड़ी हो जाए।