BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच-सिंगोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 2 जुलाई को जिले में होगा विकसित भारत.. <<     BIG NEWS : एक्शन मोड में मालवा की मंदसौर पुलिस,.. <<     KHABAR : सेवा और संस्कारों के साथ मनाया.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ का भव्य आगाज़, शोभायात्रा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG REPORT : मंदसौर में सीवरेज की लापरवाही पर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, चपलाना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक करें आवेदन,.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश में नया कीर्तिमान, एक साल में.. <<     शाजापुर जिले के कालापीपल में मध्यप्रदेश.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान-2 शुरू, एक क्लिक की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : एमपी की बदहाल शिक्षा व्यवस्था पर.. <<     KHABAR : एक क्लिक की लापरवाही पड़ सकती है भारी,.. <<     BIG NEWS : प्रदेश के अंतिम छोर पर बसे जिले को सीएम की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 21, 2023, 2:47 pm
KHABAR : बिना आधार कार्ड वाले हितग्राहियों के लिए आधार इंट्रोड्यूसर चैनल की व्यवस्था, पढ़े खबर 

Share On:-

सीहोर। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा ऐसे व्यक्तियों के लिए जिनका स्थायी पता नहीं होने के कारण आधार कार्ड नही बन सक रहे है उनके लिए आधार इंट्रोड्यूसर चैनल की व्यवस्था क्रियान्वित की गई है। जिले में ऐसे व्यक्ति जो बेसहारा, बेघर है जिनकी जानकारी सर्वे के माध्यम से चिन्हित की गई है। इनका स्थायी पता नही होने के कारण आधार कार्ड नही बन सक रहे है ऐसे सभी व्यक्तियों के लिए इंट्रोड्यूसर विकल्प का उपयोग किया जाना उपयुक्त होगा। 
इंट्रोड्यूसर बनाने की प्रक्रिया-             
इंट्रोड्यूसर ऐसा कोई व्यक्ति हो सकता है जिसकी पहचान रजिस्ट्रार द्वारा यूआईडीएआई पोर्टल पर की जाती है। रजिस्टार से अभिप्राय ऐसे व्यक्ति से है जो कि आधार कार्ड नम्बर बनाने के लिए यूआईडीएआई द्वारा अधिकृत है। 
इंट्रोड्यूसर इनमें में से कोई व्यक्ति हो सकता है- रजिस्ट्रार के अंतर्गत कार्य करने वाला कर्मचारी, स्थानीय निकाय के निर्वाचित सदस्य,  स्थानीय प्रशासनिक निकायों, सदस्य, डाक्टर, शिक्षक, पोस्टमैन, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनबाडी, आशा कार्यकर्ता, एनजीओ के प्रतिनिधि आदि। इंट्रोड्यूसर आधारित आधार कार्ड बनाते समय इंट्रोड्यूसर की जानकारियों का उपयोग एवं इंट्रोड्यूसर का नाम, इंट्रोड्यूसर का आधार नम्बर, इंट्रोड्यूसर का बायोमैट्रिक डेटा। इंट्रोड्यूसर 18 वर्ष उम्र से अधिक होना चाहिए। इंट्रोड्यूसर का अपराधिक रिकार्ड नहीं होना चाहिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE