देवास। औद्योगिक थाना क्षेत्र में बीती रात को कुछ लोगों के बीच पुराने विवाद को लेकर घर मे घुसकर विवाद किया गया।जिसमें फरियादी पक्ष की ओर से एफआईआर दर्ज की गई। देर रात थाना परिसर के बाहर फिर दोनों पक्ष के लोग अपने अपने समर्थकों के साथ एकठ्ठा होकर विवाद करने लगे। जिस पर पुलिस ने बड़ते विवाद को देखकर सख्ती से दोनों पक्षों के लोगों को 151 की धारा मे गिरफ्तार कर लिया।इस मामले को लेकर पार्षदगण व प्राधिकरण अध्यक्ष सहित अन्य लोग आज सुबह थाने पर पहुंचे। इनका आरोप था की पुलिस ने विवाद वालो के साथ अन्य लोगो पर धारा 151 के तहत कार्रवाई की है।जबकि इन लोगो का कोई गुनाह नहीं था।वहीं इस मामले को लेकर थाना प्रभारी का कहना है पुराने विवाद को लेकर कुछ लोगो ने घर मे घुसकर मारपीट की थी जिसकी एफआईआर एक पक्ष द्वारा की गई थी। जिसमें पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। एफआईआर करने उपरांत दोनों पक्षो द्वारा थाने परिसर के आसपास कहासुनी पर विवाद की स्थिति बन रही थी जहा विवाद करने वालों में यह लोग भी शामिल थे।कोई बडा हादसा ना हो। इसलिए यह कार्रवाई की गई है।