रतलाम। जिले में समस्त शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएसई आदि शैक्षणिक संस्थाओं में नर्सरी से लेकर 5 वीं तक की कक्षाएं प्रातः 9.00 बजे से पूर्व संचालित नहीं की जाएगी। उक्त आदेश कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार द्वारा तापमान में गिरावट के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य तथा सुरक्षा की दृष्टि से जारी किया गया हैं।