BREAKING NEWS
KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<     KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<     BIG NEWS : नीमच के बाबजी एएसी ब्लॉक प्लांट में.. <<     KHABAR : पीएम मोदी का बर्थडे और चीता प्रोजेक्ट का 4.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भारत.. <<     फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 2, 2026, 12:00 pm
KHABAR : सेवा से नए सत्र का आगाज, इनरव्हील डायमंड ने सात जरूरतमंद मरीजों का कराया डायलिसिस, डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का किया सम्मान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सामाजिक सेवा गतिविधियों में सक्रिय इनर व्हील क्लब ऑफ नीमच डायमंड ने सेवा कार्यों के साथ सत्र 2026-27 का शुभारंभ किया। क्लब की ओर से नीमच मानव सेवा समिति द्वारा संचालित डायलिसिस सेंटर में सात जरूरतमंद मरीजों के डायलिसिस का सहयोग प्रदान किया गया। इस पहल के माध्यम से क्लब ने मानव सेवा और सामाजिक दायित्व का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर्स डे के अवसर पर चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले चिकित्सकों का सम्मान भी किया गया।

क्लब अध्यक्ष पायल गुर्जर ने कहा कि संस्था का उद्देश्य सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकारों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि पूरे सत्र के दौरान क्लब द्वारा विभिन्न जनहितकारी एवं सेवा आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर क्लब की सचिव दिव्या जैन, कोषाध्यक्ष प्रियंका नागदा, पूर्व अध्यक्ष (आईपीपी) पूजा गर्ग, पूर्व अध्यक्ष सपना जैन, पूजा खंडेलवाल, रिंकी तापड़िया तथा आईएसओ डिंपल चांदना सहित क्लब की अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं। क्लब एडिटर जयंती एनिया ने कार्यक्रम की जानकारी प्रदान की।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE