BREAKING NEWS
BIG NEWS : जवानों की कदमताल, बच्चों की प्रस्तुतियां.. <<     मनासा में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<     गांवदेवरी खवासा में हर्षोल्लास से मना 80वां.. <<     KHABAR : दूदरसी में उत्साह से मनाया स्वतंत्रता.. <<     KHABAR : ग्राम पंचायत दूदरसी में 15 अगस्त.. <<     KHABAR : शाजापुर में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया.. <<     VIDEO NEWS: MP के युवाओं के लिए CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     VIDEO : 23 साल बाद MP में होने जा रहा बड़ा फैसला!.. <<     KHABAR : कसरावद में हर्षाेल्लास से मनाया गया 80वां.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में गरिमामय माहौल में मना 80वां.. <<     BIG NEWS : शहीदों को नमन, तिरंगे को सलाम, नीमच के.. <<     तराना में नाली निर्माण पर उठे सवाल, जेडी ऑफिस.. <<     रामपुरा में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 5, 2023, 6:37 pm
NEWS : द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की चित्तौड़गढ़ शाखा में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन, सीए ब्रांच ने किया डॉ. सेठिया सहित वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का अभिनंदन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की चित्तौड़गढ़ शाखा की  अध्यक्ष सीए अंकुर गोयल के नेतृत्व में आयोजित एक दिवसीय सेमिनार के दौरान चित्तौड़गढ़ के वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट व अर्बन बैंक चेयरमैन डा (सीए)आई एम सेठिया  सहित  7 वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट आर के न्याति, निरंजन नागोरी, मुरली मनोहर जागेटिया, एस एन लड्ढा, अर्जुन मुंदड़ा, दिनेश सिसोदिया का उनकी प्रोफेशन से प्रदत्त गौरवशाली सेवाओं के मद्देनजर अभिनंदन किया गया।
शाखा प्रबंध समिति के सेक्रेटरी पियूष गोयल ,उपाध्यक्ष नितेश सेठिया, कोषाध्यक्ष गौरव जागेटिया, पूर्व अध्यक्ष योगेश काबरा और ललित काकानी ने सभी वरिष्ठ सीए सदस्यो का शाल, उपरना और स्मृति चिन्ह प्रदान कर अभिनंदन किया।
डा सेठिया ने अपने संबोधन में कहा की प्रोफेशन में  हुए आमूलचूल बदलाव के मद्देनजर नए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को कानूनी न्यायिक और तकनीकी क्षेत्र में हुए परिवर्तन से खुद को जोड़ना होगा।
 वरिष्ठ सीए न्याति नागोरी सहित सभी ने विचार व्यक्त करते हुए ब्रांच द्वारा लिए जा रहे कार्य और सक्रियता के लिए साधुवाद व्यक्त किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष अंकुर गोयल ने स्वागत उद्बोधन दिया और सचिव पीयूष अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE