BREAKING NEWS
BIG NEWS : जवानों की कदमताल, बच्चों की प्रस्तुतियां.. <<     मनासा में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<     गांवदेवरी खवासा में हर्षोल्लास से मना 80वां.. <<     KHABAR : दूदरसी में उत्साह से मनाया स्वतंत्रता.. <<     KHABAR : ग्राम पंचायत दूदरसी में 15 अगस्त.. <<     KHABAR : शाजापुर में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया.. <<     VIDEO NEWS: MP के युवाओं के लिए CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     VIDEO : 23 साल बाद MP में होने जा रहा बड़ा फैसला!.. <<     KHABAR : कसरावद में हर्षाेल्लास से मनाया गया 80वां.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में गरिमामय माहौल में मना 80वां.. <<     BIG NEWS : शहीदों को नमन, तिरंगे को सलाम, नीमच के.. <<     तराना में नाली निर्माण पर उठे सवाल, जेडी ऑफिस.. <<     रामपुरा में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 5, 2023, 6:43 pm
KHABAR : मंच के जावद तहसील संयोजक महेश वर्मा अठाना और सह संयोजक कपिल अहीर बावल नियुक्त, ईष्ट मित्रों व परिजनों ने दी शुभकामनाएं, पढ़े मोहन नागदा की खबर 

Share On:-

जावी। ग्रामीण अंचलों में निवासरत प्रतिभाओं को निखारने और मंच प्रदान करने की दृष्टि से ग्रामीण प्रतिभा प्रोत्साहन मंच मध्यप्रदेश विगत कई वर्षों से सतत कार्य कर रहा है। मंच की कार्ययोजना अनुसार प्रतिभाओं का सम्मान, श्रेष्ठ व प्रेरणादायी कार्य करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान, ग्रामीण अंचलों की दुर्लभ आत्मनिर्भर प्रतिभाओं का सम्मान, कृषि क्षेत्र में नवाचार करने वाले किसानों का सम्मान, कृषक संगोष्ठी, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, कैरियर काउंसलिंग शिविर, जल संरक्षण शिविर, पर्यावरण संरक्षण जागरूकता शिविर, विद्यालयीन छात्र, छात्राओं का शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक एवं बौद्धिक विकास के लिये खेलकूद, रचनात्मक गतिविधियां और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन सहित अनेक प्रतिभा निखारने के आयोजन को दृष्टिगत रखकर कार्य किया जाता है। उपरोक्त सभी आयोजन के सफल संचालन के लिये मंच की कार्यकारिणी का विस्तार निरन्तर जारी है इसी दृष्टि से ग्रामीण प्रतिभा प्रोत्साहन मंच मध्यप्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष दिलीप पाटीदार जावी की सहमति से जिला संयोजक अर्जुन पाटीदार धामनिया, जिला सह-संयोजक राजेश प्रजापति अल्हेड़, जावद विकासखंड समन्वयक लोकेश शर्मा बोरदिया, जावद विकासखंड संयोजक विनोद पाटीदार मालगड़ ने जावद तहसील संयोजक पद पर महेश वर्मा अठाना और तहसील सह - संयोजक पद पर कपिल अहीर बावल को नियुक्त किया है। मंच  वर्मा और अहीर से अपेक्षा करता है कि वे वरिष्ठ पदाधिकारियों से सामंजस्य स्थापित कर जावद तहसील के नगर परिषदों में रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्तियां करेंगे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE