BREAKING NEWS
BIG NEWS : जवानों की कदमताल, बच्चों की प्रस्तुतियां.. <<     मनासा में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<     गांवदेवरी खवासा में हर्षोल्लास से मना 80वां.. <<     KHABAR : दूदरसी में उत्साह से मनाया स्वतंत्रता.. <<     KHABAR : ग्राम पंचायत दूदरसी में 15 अगस्त.. <<     KHABAR : शाजापुर में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया.. <<     VIDEO NEWS: MP के युवाओं के लिए CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     VIDEO : 23 साल बाद MP में होने जा रहा बड़ा फैसला!.. <<     KHABAR : कसरावद में हर्षाेल्लास से मनाया गया 80वां.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में गरिमामय माहौल में मना 80वां.. <<     BIG NEWS : शहीदों को नमन, तिरंगे को सलाम, नीमच के.. <<     तराना में नाली निर्माण पर उठे सवाल, जेडी ऑफिस.. <<     रामपुरा में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 5, 2023, 7:29 pm
KHABAR : आराध्या का बेटियों को जन्म देने वाली जननियों के सम्मान का सेवा प्रकल्प निरंतर जारी, अभी तक 12 हजार से ज्यादा माताओं का किया सम्मान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सेवा भावना कि इस कड़ी में समाजसेवी संस्था आराध्या वेलफेयर सोसाइटी द्वारा बेटियों को जन्म देने वाली माताओं का सम्मान के अभियान के चलते  सभी के सहयोग और आशीर्वाद से लगभग 12000 से अधिक माताओं का सम्मान नीमच के राजमाता विजयराजे सिंधिया जिला चिकित्सालय के जच्चा बच्चा वार्ड में कई वर्षों से किया जा रहा है सेवा भावना की इस कड़ी में किसी का जन्मदिन या किसी की पुण्यतिथि या कोई शुभ अवसर पर बेटियों को जन्म देने वाली माताओं को मोतियों की माला पहनकर व कई तरह के गिफ्ट  जैसे कि खेल खिलौने, टिफिन, बच्चों के कपड़े, मोजे, मच्छरदानियां, बेबी किट, ड्राई फ्रूट,कंबल, दलिया आदि कई तरह के उपहार देकर सम्मानित किया जाता है आज भी इस अवसर पर जिला चिकित्सालय पहुंचकर सिमरन-तरुण कोटवानी परिवार के द्वारा डोनर के रूप में बेटियों को जन्म देने वाली माता का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर आराध्या वेलफेयर सोसाइटी की संयोजिका एडवोकेट मीनू लालवानी ने बताया कि माता बच्चे के जन्म से ही बहुत लाड़ प्यार से अपनी संतान का पालन पोषण करते हुवे पूरा प्रयत्न करती है कि उनकी संतान को किसी प्रकार के अभाव का सामना न करना पड़े वह स्वयं कष्ट सह लेती है पर अपनी संतान को सुखी रखती है माता अपने बच्चे के जन्म से लेकर उसके प्रारंभिक विकास को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और शिक्षा का पहला अनुभव बच्चा अपनी मां से सीखता है एक बच्चे के जीवन में उसका पहला विद्यालय (प्रथम पाठशाला) माता होती है माता बच्चों के भविष्य को एक आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है इसी से बच्चों का जीवन एक बेहतर मानव पूंजी बनने का एक अंतहीन चक्र कहलाता है इसलिए मातृशक्ति मानव जीवन में शक्तिशाली,मातामयी,ईश्वर रूपी शक्ति कहलाते हुवे जग-जन मे पुजनीय योग्य कहलाती है ऐसी मातृशक्ति को हम सभी आराध्या वेलफेयर सोसाइटी साथीगण बार-बार नमन वंदन अभिवादन करते हैं इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवी ज्योति रोहिड़ा, आराध्या संयोजिका एडवोकेट मीनू लालवानी, सिमरन कोटवानी (डोनर), दिव्या लालवानी, जिया रामचंदानी, लाजवंती अंदानी, काजल धामेचा, सोनिया रोहिड़ा, नेहा डाढ़वानी,कुलदीप कौर, मीना कलवानी, पुष्पा कलवानी, भारती मंगवानी, तरुण कोटवानी, चंद्रप्रकाश (मोमू) लालवानी, चंद्रशेखर जायसवार, मोहम्मद रईस हुसैन पटवा, रोहित जायसवार उपस्थित रहे!

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE