खरगोन। देश में सुख शांति की कामना लेकर खरगोन से 35 यात्रियों का जत्था हज उमराह मक्का मदीना के लिए रवाना हुआ। इस दौरान परिजन, रिश्तेदार और मोहल्लेवासियों ने उनका पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया और सफल यात्रा की कामना की। इसके बाद मोहन टाकीज इलाके से यात्रियों का जत्था रवाना हुआ। यहां भी लोगों ने गले लगाकर दुआओं की दरख्वास्त की।
इस अवसर पर हाजी मोहम्मद चांद ने बताया कि हिन्दुस्तान में अमन चैन व सुख समृध्दि की दरख्वास्त लेकर जत्था उमरा के लिए जा रहा है, जिससे देश निश्चित तौर पर उन्नति के शिखर पर होगा।