BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 13, 2023, 12:44 pm
BIG NEWS : पूर्व सैनिक सेवा परिषद के तत्वाधान में विजय दिवस रन फॉर विक्ट्री मिनी मैराथन का आयोजन 15 को, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। 1971 की लड़ाई के दौरान पाकिस्तान की सेना के 93000 सैनिकों ने 16 दिसम्बर 1971 को भारतीय सेना के सामने आत्म समर्पण किया था। यह भारत के लिए एक विशिष्ट उपलब्धि हैं। तब से लेकर आज तक इस दिन को विजय दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। पूर्व सैनिक सेवा परिषद भी इस दिन को बड़ी धूमधाम से मनाता आया हैं। 
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पूर्व सैनिक सेवा परिषद 15 दिसंबर 2023 को सुबह 08 बजे शहीद पार्क मनासा नाका पर विजय दिवस के उपलक्ष में रन फॉर विक्ट्री मिनी मैराथन का आयोजन करने जा रहा है। जिसमें सभी, विशेष कर युवा पीढ़ी, कॉलेज और स्कूल के छात्र-छात्राओं से कार्यक्रम के संयोजक सुनील किलोरिया ने अनुरोध है किया है कि अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी बनकर कार्यक्रम को सफल बनाए। अधिक जानकारी के लिए 7589329870 पर संपर्क करें। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE