BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 13, 2023, 2:48 pm
NEWS : आशा दीदी ने शिवपूरा गांव में दिया परमात्मा का परिचय, व्यसन के दुष्प्रभाव को लेकर ग्रामीणों दी जानकारी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर    

Share On:-

चित्तौड़गढ़। ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र प्रताप नगर से परमात्मा शिव भोलेनाथ का परिचय देने के लिए राजयोगिनी आशा दीदी शिव पूरा गांव में पहुंचे। उन्होंने सभी गांव वासियों को बताया कि हम सभी परमपिता परमात्मा शिव की संतान आत्माएं हैं और हम सब आत्माओं का पिता भोलानाथ शिव है। हम कैसे उनको याद करें उनकी दुआएं उनके आशीर्वाद ले जिससे हमारे जीवन से दुख और अशांति चिंताएं सदा के लिए खत्म हो जाएगी। 
उन्होंने बताया कि हमें अपने जीवन को ऊंचा और श्रेष्ठ बनने के लिए हमारे अंदर की जो भी कमी कमजोरी है उसको दूर करना पड़ेगा। क्योंकि आज मनुष्य अपने मन की शांति के लिए कई व्यसन का सहारा ले लेता है। बीड़ी तंबाकू जिससे हमारा शरीर भी रोगी बनता है और घर परिवार में कलह क्लेश बनता है जिससे हमारे घर की शांति भंग होती है। उन्होंने बताया कि हम अपने घर परिवार में रोज परमात्मा शिव को याद कर उनसे सच्ची-सच्ची गीता का ज्ञान सुने तो हमारे घर परिवार में सच्ची शांति और खुशी आ जाएगी और इन व्यसनों का त्याग करने से हमारा शरीर भी स्वस्थ और परिवार भी सुखी बन जाएगा। 
उन्होंने बताया कि हम सब प्रातः उठते ही 3 मिनट भगवान भोलेनाथ का ध्यान करें और अनुभव करें कि परमात्मा की अदृश्य दुआएं हमारे ऊपर नित्य बरस रही है और हमारा जीवन बहुत शुद्ध सात्विक श्रेष्ठ बनता जा रहा है। हमारा परिवार भी स्वस्थ है हमारा मन भी शुद्ध है और हमारे विचार भी श्रेष्ठ है। जब इस तरह हम परमात्मा का ध्यान करते हैं तो धीरे-धीरे हमारा मन भी शुद्ध होता है और हमारा विचार व्यवहार बहुत श्रेष्ठ बन जाते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE