BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 14, 2023, 12:05 pm
BIG NEWS : नीमच जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, पैदल चल रहे व्यक्ति को बाइक सवार ने मारी टक्कर, दुर्घटना में नेवड़ निवासी शंकरलाल की दर्दनाक मौत, पढ़े आसिफ अली की खबर     

Share On:-

नीमच। जिले के नेवाड़ गांव के समीप कल एक बड़ी दुर्घटना हो गई जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामला नीमच सीटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नेवड गांव के समीप का हैं जहां पैदल जा रहे एक व्यक्ति को बुधवार की रात बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी जिसके चलते उसकी दर्दनाक मौत हो गई है। 
जिला चिकित्सालय से मिली जानकारी अनुसार नेवड निवासी शंकर लाल पिता उंकारलाल मेघवाल नेवड के समीप पैदल घर जा रहा था। इसी दौरान एक बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें नीमच जिला चिकित्सालय गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आज गुरुवार की सुबह  शव का पीएम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी हैं। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE