भौरासा। सर्व समाज और समस्त राजपूत संगठन, समस्त करणी सेना संगठनों ने राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. सुखदेव सिंह गोगामेड़ी (दादा) को श्रद्धांजलि अर्पित की। बड़े हनुमान चौक भौरासा में शाम 7.30 बजे सर्व समाज एवं राजपूत संगठनों ने स्वर्गीय सुखदेव सिंह गोगामेडी की नृशंस हत्या किए जाने की निंदा की एवं उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन कर मोमबत्ती जलाई और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।
उल्लेखनीय है कि बीते दिनों राजस्थान के जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उनके घर में घुसकर गोली मारकर नृशंस हत्या कर दी गई थी। इस घटना की मौजूद वक्ताओं ने घोर निंदा करते हुए अपराधियों को उचित दंड देने की मांग की है।
इस अवसर पर करणी सेना जिला अध्यक्ष ठा. प्रीतम सिंह राजपूत, भौरासा नगर परिषद अध्यक्ष संजय जोशी, डॉ रूप सिंह नागर, जिला महामंत्री करणी सेना विजय सिंह ठाकुर, नगर अध्यक्ष करणी सेना कुलदीप ठाकुर, (बना) सहित आदि समाजजन मौजूद थे। वहीं इस दौरान सर्व समाज और समस्त राजपूत संगठन, समस्त करणी सेना संगठन के युवा एवं वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।