BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 14, 2023, 7:13 pm
NEWS : उप प्रवर्तक डॉ सुभाष मुनि को अंतिम विदाई, महाप्रयाण यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुगण हुए शामिल, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जैन श्रमण संघीय उप प्रवर्तक डॉ सुभाष मुनि सुमन का संथारा पूर्वक देवलोक गमन बुधवार रात को हो गया। उनकी महाप्रयाण यात्रा गुरूवार दोपहर को सैंती स्थित जैन दिवाकर स्वाध्याय भवन से प्रारंभ हुई जो विभिन्न मार्गो से होती हुई सैंती स्थित मोक्षधाम पहुंची।
जैन दिवाकरीय तपस्वीराज मुनि श्री वृद्धिचंद जी मसा के शिष्य साहित्यकार, प्रखर वक्ता, उप प्रवर्तक डॉ सुभाष मुनि सुमन लंबे समय से जैन दिवाकर स्वाध्याय भवन सैंती में विराजित थे। स्वास्थ्य खराब होने पर मुनि श्री को उदयपुर तथा वहां से बुधवार शाम को अहमदाबाद ले जाया गया था। इसी दौरान उनका संथारा पूर्वक देवलोक गमन हो गया। गुरूवार दोपहर को उनकी महाप्रयाण यात्रा जैन दिवाकर स्वाध्याय भवन से प्रारंभ हुई जो विभिन्न मार्गो से होती हुई सैंती स्थित मोक्षधाम पहुंची। महाप्रयाण यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुगण शामिल हुए। सैंती स्थित मोक्षधाम में पूर्ण रीति रिवाज के साथ मुनि श्री को अंतिम विदाई दी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE