उज्जैन। मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र उज्जैन में धार्मिक स्थलों पर लाउड स्पीकर चिलम उतारने का कार्य शुरू हो गया है। मध्य प्रदेश के नए सीएम डॉक्टर मोहन यादव द्वारा दिए गए आदेश के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने धर्म गुरुओं के साथ बैठक कर ध्वनि नियंत्रण के नियम बताएं और उस पर काम करने के निर्देश दिए। वहीं धार्मिक स्थलों पर एक से अधिक लाउड स्पीकर और चिलम लगे हुए पाए जाने पर पुलिस प्रशासन की टीम ने स्वयं उतरवाए।