BREAKING NEWS
NEWS : उदयपुर में एपीसीआर राजस्थान की पैरा-लीगल.. <<     KHABAR : मक्का की कड़प के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 150.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय एवं पंचायतों की मतदाता सूची.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर अदिति गर्ग ने सुनीं.. <<     KHABAR : विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर पालिका में कल प्रधानमंत्री आवास एवं.. <<     KHABAR : ओबीसी महासभा की कमान बंशीलाल धनगर को,.. <<     NEWS : पारसोली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और अवैध मादक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद बना काल, पूरणमल के बाद पत्नी.. <<     KHABAR : 12 साल बाद भव्य ‘गांव गेर माता’ पूजन, माता.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए भाई-बहन,.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जयंती.. <<     देवास जिले के इटावा में 12 साल बाद गेर माता.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल पेट्रोल पंप पर हंगामा, बोतल में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 15, 2023, 6:20 pm
KHABAR : डॉ स्वामीनाथन ने ब्रह्माकुमारी परिसर में दिव्य सत्संग कार्यक्रम के अलावा कॉन्वेंट स्कूल में प्रेरणादायी कार्यक्रम प्रस्तुत किया, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। हर व्यक्ति अपना रोल बेहतर अदा करे किन्तु दूसरे को खलनायक नहीं बनाऐ... क्योंकि सृष्टि नाटक का निर्देशक सर्वशक्तिवान परमात्मा है और वो अपने रंगमंच के कलाकारों से कार्य करवाना जानता है। हां ये जरूर है कि हम अपने कर्मों की स्क्रीप्ट खुद लिखते हैं.. लेकिन हमें यह भी देखना होगा कि हम जिस भी क्षेत्र में इस सृष्टि मंच पर अपना पार्ट अदा कर रहे हैं वो बेहतर ढंग से करें और किसी अन्य पर उंगली उठाकर उसे खलनायक नहीं बनाऐं.. यही जीवन जीने का सरल और तनाव तरीका है। उपरोक्त विचार विश्‍व विख्‍यात प्रेरक वक्ता प्रोफेसर (डॉ) ई वी स्वामीनाथन ने ब्रह्माकुमारी संस्थान के पावन धाम परिसर में आयोजित विशाल सत्संग सभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। आपने अपने संबोधन में बड़ी संख्या में उपस्थित ब्रह्मावत्सों से अपील की कि वो परमात्मा द्वारा प्रदत्त सेवा विश्‍व शांति और विश्‍व कल्याण के कार्य में सदैव नि:स्वार्थ भाव से तत्पर रहें... और दिल की भावनाओं का ज्यादा प्रयोग करें न कि दिमाग का ज्यादा प्रयोग नकारात्मकता पैदा करें। कार्यक्रम के प्रारंभ में राजयोगिनी बी के सविता दीदी ने डॉ. स्वामीनाथन को आत्म स्मृति का तिलक प्रदान किया एवं बी के सुरेन्द्र भाई ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्यागत किया। 
दोपहर में आयोजित कार्मल कान्वेंट स्कूल के एक अन्य कार्यक्रम बी लाईट.. बी ब्राईट... को डॉ स्वामीनाथन ने लगभग 90 मिनिट सम्बोधित किया। यह कार्यक्रम स्कूल के विशाल ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया जिसमें कक्षा 9 से 12 तक के 500 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ स्वामीनाथन विद्यार्थियों को परिक्षाओं के तनाव से बचने के टिप्स बताऐ और अपनी एकाग्रता की शक्ति व मेमोरी पॉवर को बढ़ाने के लिए विभिन्‍न तौर तरीके सरल भाषा में समझाऐ.. साथ ही शिक्षकों को भी बताया कि बच्चों गलतियों पर ज्यादा ध्यान न देकर उनको प्रोत्साहित करने की विधि अपनाऐं ताकि उनके अन्दर छुपा हुआ टेलेन्ट बाहर आ सके.. 
इस पूरे कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित छात्रों एवं शिक्षकों में एक बड़ा उमंग उत्साह और जिझासा देखी गई.. कार्यक्रम के प्रारंभ में प्र‍िंसीपल मेडम द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया तथा डॉ. स्वामीनाथन के प्रति बहुत आभार प्रकट किया गया साथ ही कॉन्वेंट स्कूल की पूर्व छात्रा एवं वर्तमान समय ब्रह्माकुमारी दीदी के रूप में अपनी अनमोल आध्यात्मिक सेवाऐ दे रही बीके श्रुति दीदी का भी अभिनन्दन किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE