देवास। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के ध्वनी विस्तार यंत्र धार्मिक स्थल से हटाए जाने के निर्देश के बाद शहर सहित जिले में इसका असर देखने को मिला। कई धार्मिक स्थलों पर समाज जनों ने अपनी स्वेच्छा से ध्वनि विस्तारक यंत्र उतारे।
पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने बताया कि शहर सहित जिलेभर में बैठक करके समझाइश भी दी गई थी, जिसको लेकर कई समाजजनों ने अपनी स्वेच्छा से ध्वनि विस्तारक यंत्र हटाए हैं और कई जगह पुलिस द्वारा हटाए गए हैं।
वहीं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हम लगातार अपराधियों के खिलाफ भी कार्रवाई कर रहे हैं। वहीं हमने कुछ आदतन अपराधियों को भी चिन्हित किया है, जिनके ऊपर लगातार नजर रखी जा रही है और कार्रवाई भी की जा रही है।