नयागांव। मध्यप्रदेश के नये मुखिया डॉ मोहन यादव ने शपथ ग्रहण समारोह के बाद अधिकारीयों की बैठक लेकर जो निर्णय अनधिकृत रूप से और खुले में मांस और मछली विक्रय करने वाले दुकानों पर कार्यवाई के निर्देश दिए हैं।
इसी तारतम्य में शुक्रवार को नगर परिषद नयागांव क्षेत्र में खुले में तथा बिना अनुमति पत्र (लाइसेंस) अथवा लायसेंस शर्तो का उल्लंघन करते हुए मांस तथा मछ्ली के विक्रय करते पाए जाने पर मध्यप्रदेश नगरपालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 253, 254 तथा 255 एवम मध्यप्रदेश नगरपालिका अधिनियम 1961 की धारा 268 एवम 269 के अंतर्गत नगरीय क्षेत्र में कार्यवाही की गई और समझाईश दी गयी कि अगर कोई भी बिना लाइसेंस के मांस और मछली विक्रय नही करेगा। नियमो का उल्लंघन करते पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।