नीमच। पुरातत्व अभिलेखागार और संग्रहालय संचालनालय मध्य प्रदेश में विश्व धरोहर सप्ताह के तहत 19 से 25 नवंबर 2023 तक राज्य के संग्रहालयों और स्मारकों में आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। इसी क्रम में 18-30 वर्ष के युवाओं के लिए एक आनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई है। इसके अलावा पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है। दोनों प्रतियोगिताएं पुरातत्व, अभिलेखागार और संग्रहालय संचालनालय मध्य प्रदेश के राज्य पुरातत्व स्मारक के साथ प्रदेश की पुरातत्व धरोहर, प्राचीन चित्रों व प्रदेश पुरातत्व से जुड़े महत्व पर समग्रता लिए हुए विषय पर आयोजित की जा रही है।
इन दोनों ही प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए अंतिम दिनांक में बदलाव किया गया है। अब ऑनलाइन प्रकिया के तहत आवेदन 31 दिसंबर 2023 तक किए जा सकेंगे। जबकि इसके परिणाम 5 जनवरी 2024 को घोषित किए जाएंगे। प्रतियोगिता में शीर्ष 3 स्थान हांसिल करने पर विजेताओं को क्रमशः 10 हजार रुपये, 5 हजार रुपये एवं 3 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा शीर्ष 10 उम्मीदवारों में से अन्य 7 प्रतिभागियों को प्रत्येक को 1000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।सबमिशन की अंतिम तिथियां निबंध लेखन प्रतियोगिता 31 दिसंबर 2023, चित्रकला प्रतियोगिता 31 दिसंबर 2023 है।