BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 16, 2023, 11:57 am
BIG NEWS : नीमच का बंगला नंबर 60 और कुछ आसामाजिक तत्व, जब महिलाओं के साथ की ये हरकत तो एसपी ऑफिस पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के सैंकड़ों कार्यकर्ता, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के महू-नसीराबाद रोड पर स्थित एसपी ऑफिस में शुक्रवार शाम को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं व बंगला नंबर 60 इलाके के रहवासियों ने पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। उक्त ज्ञापन के माध्यम से असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि बंगला नम्बर 60 इलाके में कुछ असामाजिक तत्व है जो धर्म विशेष से हैं, इसमें हिस्ट्रीशीटर भी शामिल हैं, वे आए दिन इलाके के लोगों को परेशान करते हैं। लोगों से मारपीट व महिलाओं से छेड़छाड़ करते हैं। इन लोगों की ऐसी हरकतों की वजह से क्षेत्र में भय का माहौल है। आए दिन की घटनाओं से लोगों में आक्रोश भी पनप रहा है।

लोगों का कहना है कि इस संबंध में पूर्व में भी क्षेत्र के लोगों ने अधिकारियों को कई बार ज्ञापन और आवेदन के माध्यम से अवगत करवाया। लेकिन अभी तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। विश्व हिंदू परिषद की मांग है कि मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए। इस तरह की हरकत करने वाले असामाजिक तत्वों पर सख्ती बरतते हुए इलाके के लोगों को सुरक्षा प्रदान की जाए। एसपी के नाम ज्ञापन सीएसपी फूल सिंह परस्ते को सौंपा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता और इलाके के लोग मौजूद रहे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE