BREAKING NEWS
KHABAR : अचलेश्वर मंदिर की दान पेटी से निकलीं.. <<     गुलाना तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा.. <<     KHABAR : पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी ने पीएम को.. <<     KHABAR : फिर सुर्खियों में तान्या मित्तल-फैजान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच कनेक्शन वाली अफीम की बड़ी खेप.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव के ऐलान के बाद मुख्य चुनाव.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल ने जिला चिकित्सालय में.. <<     NEWS : बोरदा में जिला कलक्टर की रात्रि चौपाल,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, अपने बेटे.. <<     KHABAR : बिना रिश्वत नहीं होता कोई काम, भ्रष्टाचार.. <<     KHABAR : सीसीटीवी फुटेज पर उठे सवाल, तीन युवकों की.. <<     NEWS : 34 वर्षों की गौरवमयी सेवा के बाद शिक्षक केसर.. <<     NEWS : नवगठित जिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने.. <<     NEWS : धंसी नालियों की जालियां बनीं हादसों की.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ और सिंह राशि वालों को मिलेगी हर.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 16, 2023, 1:36 pm
KHABAR : एमपी में नई सरकार का दूसरा बड़ा एक्शन, नर्मदापुरम में रेत माफिया पर पहली बार चला बुलडोजर; नायब तहसीलदार पर किया था पथराव, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। एमपी में नई सरकार ने शनिवार को दूसरा बड़ा एक्शन लिया। नर्मदापुरम में पहली बार रेत माफिया के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला। चार दुकानों को ढहा दिया गया। सुबह करीब 6 बजे जेसीबी की आवाज सुनकर ग्रामीणों की नींद खुली। ठंड में मौके पर भीड़ लग गई। दो दिन पहले अफसरों पर रेत माफिया ने पथराव किया था। इससे पहले भोपाल में भाजपा कार्यकर्ता की तलवार से हथेली काटने वाले पांच आरोपियों के तीन मकान ढहाए थे।


नर्मदापुरम का मामला प्रशासन की टीम पर हमला करने से जुड़ा है। यहां 14 दिसंबर गुरुवार शाम करीब 5.30 बजे नायब तहसीलदार कीर्ति प्रधान जमीन का सीमांकन का काम पूरा कर लौट रही थीं। इसी दौरान उन्हें पांजरा गांव में रेत से भरा ट्रैक्टर दिखा। ट्रैक्टर ड्राइवर की नजर जैसे ही नायब तहसीलदार पर पड़ी, वह रेत से भरी ट्रॉली को अलग कर ट्रैक्टर लेकर भाग गया। रेत जब्त करने के लिए नायब तहसीलदार ने माइनिंग इंस्पेक्टर पिंकी चौहान, कृष्णा परस्ते और प्राइवेट ट्रैक्टर ड्राइवर छुट्‌टी गोस्वामी को मौके पर बुलाया।


छुट्टी ट्रॉली को ट्रैक्टर से जोड़ रहा था, तभी सोनू निमोदा और मयंक निमोदा वहां पहुंच गए। दोनों भाइयों ने पथराव कर दिया। छुट्टी का सिर फूट गया। अफसरों को जान बचाकर भागना पड़ा। उन्होंने छुट्टी को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि उसके ब्रेन में सूजन है। शुक्रवार को नायब तहसीलदार ने आरोपियों के खिलाफ थ्प्त् दर्ज कराई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE