BREAKING NEWS
BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<     Mausam Vibhag Alert: मालवा-उज्जैन संभाग में मानसून पर लगा.. <<     KHABAR : माधव चौक पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : महल कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर.. <<     BIG NEWS : विदाई से पहले एमपी में फिर मेहरबान होगा.. <<     KHABAR : उज्जैन में 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर.. <<     KHABAR : पिराना में मृतक के परिवार को मिली 6 लाख.. <<     KHABAR : 1947 से सड़क की राह देख रहा बापचा, सड़क की मांग.. <<     KHABAR : सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान संघ ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 3, 2026, 10:20 am
NEWS : नवगठित जिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना से लिया आशीर्वाद, मफलर पहनाकर किया सम्मान, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का दिया संदेश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

निंबाहेड़ा। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा घोषित चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कमेटी की नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने गुरुवार को निंबाहेड़ा के पेच एरिया स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना से शिष्टाचार भेंट की तथा उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।

नवगठित जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष बनाए गए सुभाषचंद्र शारदा, गोपाललाल आंजना एवं गोपाल जाट, महासचिव मनोज पारख एवं नुसरत खान तथा सचिव गोवर्धनलाल आंजना एवं जुगलकिशोर धाकड़ ने पूर्व मंत्री आंजना का अभिवादन किया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को कांग्रेस का मफलर ओढ़ाकर एवं मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गौरवशाली विचारधारा, जनहितैषी नीतियों और लोकतांत्रिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक पदाधिकारी की जिम्मेदारी है। संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय और सशक्त बनाने तथा आमजन की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

आंजना ने कहा कि कांग्रेस सदैव सामाजिक न्याय, समावेशी विकास, किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों के हितों की पक्षधर रही है। उन्होंने पदाधिकारियों से पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी सोच को घर-घर तक पहुंचाने का आग्रह किया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपने मनोनयन पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा, सहप्रभारी ऋत्विक मकवाना, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ प्रभारी हंगामीलाल मेवाड़ा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया तथा पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर पूर्व प्रधान भेरूलाल पारीक, नगर कांग्रेस संगठन महासचिव रविप्रकाश सोनी, विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना, स्थानीय निकाय विभाग नगर अध्यक्ष राजेश सांड, नगर कांग्रेस महासचिव जावेद खान, नितेश आंजना, एनएसयूआई जिला महासचिव नवरत्न प्रजापत, सुरेश मीणा, विक्रम धाकड़, नवीन धाकड़, पप्पू रावल, आशुतोष टांक, कांग्रेस कार्यालय प्रभारी ज़ाकिर हुसैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE