नीमच। उत्तर भारत में अगले सात दिन में दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव होंगे। इन पश्चिमी विक्षोपों का असर एमपी में भी देखने को मिलेगा। इसकी वजह से एक बार फिर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान है।
मौसम वैज्ञानिक अशफाक हुसैन ने बताया कि अभी एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस पाकिस्तान के ऊपर है, जिसकी आज शनिवार को जम्मू-कश्मीर में एक्टिविटी शुरू हो सकती है। हालांकि, प्रदेश में इसका असर कम रहेगा, क्योंकि बादल काफी ऊपर रहेंगे। कुछ जगहों पर बादल जरूर छाए रह सकते हैं। वहीं 22 दिसंबर को फिर से एक सिस्टम एक्टिव होगा। यह स्ट्रॉन्ग सिस्टम होगा। इसकी वजह से 23 और 24 दिसंबर को प्रदेश में बारिश होने का अनुमान है। राजधानी भोपाल सहित मालवा के नीमच, मंदसौर व रतलाम जिले के कई हिस्सों में इसका असर दिखाई देगा। यहां भी हल्की से तेज बारिश होने का अनुमान है।