शिवपुरी। जिले के अमोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सिरसौद में महुअर पुल के पास एक बस ने दूसरी बस को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बस में सवार करीब 12 यात्रियों को चोटे आई है। इस हादसे के बाद दोनों बस चालक मौके से फरार हो गए। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बसों में बैठे घायल यात्रियों को तत्काल इलाज के लिए करैरा अस्पताल पहुंचाया। इनमें से कुछ घायलों को शिवपुरी के जिला अस्पताल भी पहुंचाया। हालांकि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।