BREAKING NEWS
पोरसा में मारपीट मामले का CCTV फुटेज वायरल,.. <<     KHABAR : अचलेश्वर मंदिर की दान पेटी से निकलीं.. <<     गुलाना तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा.. <<     KHABAR : पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी ने पीएम को.. <<     KHABAR : फिर सुर्खियों में तान्या मित्तल-फैजान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच कनेक्शन वाली अफीम की बड़ी खेप.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव के ऐलान के बाद मुख्य चुनाव.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल ने जिला चिकित्सालय में.. <<     NEWS : बोरदा में जिला कलक्टर की रात्रि चौपाल,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, अपने बेटे.. <<     KHABAR : बिना रिश्वत नहीं होता कोई काम, भ्रष्टाचार.. <<     KHABAR : सीसीटीवी फुटेज पर उठे सवाल, तीन युवकों की.. <<     NEWS : 34 वर्षों की गौरवमयी सेवा के बाद शिक्षक केसर.. <<     NEWS : नवगठित जिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने.. <<     NEWS : धंसी नालियों की जालियां बनीं हादसों की.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ और सिंह राशि वालों को मिलेगी हर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 16, 2023, 3:48 pm
KHABAR : डेढ़ साल में भी पूरा नहीं हुआ एमसीएच भवन, भाजपा विधायकों ने लिया जायजा, बोले- एक माह में हैंडओवर करें, पढे़ खबर

Share On:-

बैतूल। जिला अस्पताल बैतूल में मैटरनिटी के लिए बन रही 27 करोड़ रूपए की बिल्डिंग निर्माण पूरा न होने से बिगड़ रही व्यवस्थाओं का आज (शनिवार को) नव निर्वाचित भाजपा विधायक हेमंत खंडेलवाल, योगेश पंडाग्रे ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। यह भवन डेढ़ साल बाद भी शुरू नहीं हो सका है। खंडेलवाल ने इसे अगली एक माह में पूरा कर जिला अस्पताल को हैंड ओवर करने के निर्देश दिए हैं।


बता दें कि 300 बिस्तर वाले जिला अस्पताल बैतूल में इस समय जगह की कमी हो रही है। हालत यह है कि प्रसूता महिलाओं को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया जा रहा है। जिसके कारण यह ट्रॉमा की व्यवस्थाएं चौपट हो रही है। भाजपा विधायक हेमंत खंडेलवाल ने यहां मैटरनिटी की बिल्डिंग के लिए 27 करोड रुपए से ज्यादा की राशि केंद्र सरकार के आदिवासी विकास विभाग से स्वीकृत करवाई थी। जिसका निर्माण अंतिम चरण में है। इसका निर्माण और यहां व्यवस्थाओं की शुरुआत डेढ़ साल पहले ही हो जानी चाहिए थी। लेकिन यह अब तक नहीं हो सका है।


इसे जानने, समझने आज खंडेलवाल ने आमला विधायक डॉक्टर योगेश पंडाग्रे के साथ इस भवन का निरीक्षण किया। उनके साथ सीएमएचओ, सिविल सर्जन और पीआईयू के अधिकारी भी मौजूद थे। उन्होंने निर्देश दिए कि है कि अगले एक माह में इस भवन को पूरा कर जिला अस्पताल प्रबंधन को इस हैंडओवर कर दिया जाए। ऐसी व्यवस्था बना दी जाए कि अस्पताल अब 500 बिस्तरों वाला हो जाए।


खंडेलवाल ने इस मौके पर बताया कि अगर इसके लिए राज्य स्तर से कोई खामी है तो वह दूर करने की प्रयास करेंगे। अगर केंद्र से राशि की जरूरत होगी तो इसके लिए भी चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि डॉक्टर की कमी को भी दूर किया जाएगा। इसके लिए गठित होने वाले मंत्रिमंडल में जो भी मंत्री बनेगा उनसे चर्चा की जाएगी या फिर विभाग के प्रमुख सचिव से मिलकर इस कमी को दूर किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE