होशंगाबाद। जिले के ग्राम अमराई के एक युवक ने नारी सम्मान को लेकर साइकिल यात्रा निकाली। यह साइकिल यात्रा शुक्रवार को खरगोन पहुंची। ऐसा बताया जा रहा है कि प्रत्यक्ष रुप से प्रेरित होकर इस युवक ने प्रदेश स्तरीय नारी सम्मान यात्रा की अकेले ही शुरुआत की है। साइकिल यात्रा निकालने वाले युवक ने प्रदेश की सभी महिलाओं को सेनेटरी पैड शासन द्वारा फ्री वितरित किए जाने की मांग भी उठाई है।
इस दौरान साइकिल यात्रा निकालने वाले सुरेंद्र बामने ने बताया कि नर्मदापुरम से शुरुआत कर अब तक पांच जिलों की यात्रा हो चुकी है और प्रदेश की यात्रा छह माह में पूरी होगी। युवक की मानें तो नारी सम्मान की इस कड़ी में उसने मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखा है।