BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 16, 2023, 5:28 pm
NEWS : ब्रह्मा कुमारीज प्रताप नगर सेवा केंद्र पर मनाई प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की 148 वीं जयंती, सेवा केंद्र संचालिका राजयोगिनी आशा दीदी ने डाला जीवन पर प्रकाश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। ब्रह्मा कुमारीज प्रताप नगर सेवा केंद्र पर प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की 148 वीं जयंती मनाई गई। सेवा केंद्र संचालिका  राजयोगिनी आशा दीदी ने बताया कि 15 दिसंबर 1876 के दिन इस सृष्टि पर दादा लेखराज जी का जन्म हुआ जिनको परमपिता परमात्मा ने अपना माध्यम बनाया था। महान विभूति प्रजापिता ब्रह्मा बाबा जिनके माध्यम से परमपिता परमात्मा शिव ने सृष्टि परिवर्तन का महान कर्तव्य साकार किया और प्रजापिता ब्रह्मा के द्वारा सत्य ज्ञान और सर्व शास्त्रों का सार ज्ञान गंगा के रूप में बहाया। उन्होंने बताया कि लाखों करोड़ों आत्माओं के जीवन को परिवर्तित करने के माध्यम बने ऐसे आदि देव प्रजापिता ब्रह्मा बाबा का जन्म जयंती पर हम दिल से  धन्यवाद करते हैं। उन्होंने परमात्मा शिव का माध्यम स्वयं भागीरथ बनकर ज्ञान गंगा को बहाया और लाखों आत्माओं को मनुष्य से देवत्व की ओर अग्रसर किया। आज के दिन सभी ब्रह्मवत्स आपको याद कर आपका पद चिन्ह पर चलने का आप सामान बनने का सभी दृढ़ संकल्प करते हैं , जो त्याग तपस्या अपने की वही हम सभी अवश्य करेंगे और आपका नाम वाला करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE