BREAKING NEWS
पोरसा में मारपीट मामले का CCTV फुटेज वायरल,.. <<     KHABAR : अचलेश्वर मंदिर की दान पेटी से निकलीं.. <<     गुलाना तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा.. <<     KHABAR : पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी ने पीएम को.. <<     KHABAR : फिर सुर्खियों में तान्या मित्तल-फैजान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच कनेक्शन वाली अफीम की बड़ी खेप.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव के ऐलान के बाद मुख्य चुनाव.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल ने जिला चिकित्सालय में.. <<     NEWS : बोरदा में जिला कलक्टर की रात्रि चौपाल,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, अपने बेटे.. <<     KHABAR : बिना रिश्वत नहीं होता कोई काम, भ्रष्टाचार.. <<     KHABAR : सीसीटीवी फुटेज पर उठे सवाल, तीन युवकों की.. <<     NEWS : 34 वर्षों की गौरवमयी सेवा के बाद शिक्षक केसर.. <<     NEWS : नवगठित जिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने.. <<     NEWS : धंसी नालियों की जालियां बनीं हादसों की.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ और सिंह राशि वालों को मिलेगी हर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 16, 2023, 5:22 pm
KHABAR : इंदौर में महिलाओं ने बनाया वर्ल्ड लार्जेस्ट सेल्फ डिफेंस रिकॉर्ड, निर्भया दिवस पर 16 हजार महिलाए नेहरू स्टेडियम में हुए एकत्रित, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। शनिवार की सुबह इंदौर के नेहरु स्टेडियम का माहौल देखते ही बनता था। हजारों की संख्या में लोग तेजी से कदम बढ़ाते बढ़ते हुए पिंक बैलून से सजाएं गेट के अंदर जाकर सेल्फ डिफेंस वर्कशॉप का हिस्सा बनना चाहते थे। मौका था संस्था ज्वाला और नगर निगम इंदौर के सहयोग से निर्भया दिवस के अवसर पर वर्ल्ड लार्जेंस्ट सेल्फ डिफेंस वर्कशॉप के जरिए वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के प्रयास का।


इस वर्कशॉप में 17853 स्टूडेंट्स और युवाओं ने हिस्सा लेकर इस प्रयास को सफल करने में मदद की। कार्यक्रम में संस्था ज्वाला की अध्यक्ष डॉ. दिव्या गुप्ता, सांसद शंकर लालवानी, विधायक कैलाश विजयवर्गीय, विधायक महेन्द्र हार्डिया, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, डॉ.निशांत खरे और कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी उपस्थित थे।


सुबह 9.30 बजे से नेहरू स्टेडियम में 26 से अधिक स्कूलों के स्टूडेंट्स के साथ-साथ महिलाओं में भी जोश देखने को मिला। एक तरफ जहां रंगोली प्रतियोगिता में महिलाओं के प्रति सुरक्षा के संदेश नजर आए, वहीं हजारों की संख्या में बच्चों ने सुबह से ही वंदे मातरम और भारत माता के जयघोष से नेहरू स्टेडियम गुंजायमान कर दिया था।


कार्यक्रम की शुरुआत ज्वाला गीत के साथ हुई। इसके बात 17000 से अधिक बच्चों को जुम्बा के साथ वार्मअप सेशन शुरू हुआ। इस वार्मअप सेशन के बाद उन्हें सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी गई। इसमें उन्हें सिखाया गया कि अगर वे किसी मुसीबत में फंस जाते हैं तो उन्हें वहां कैसे अपना बचाव करना है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE