मुरैना। जिले में अवैध रेत उत्खनन को लेकर कार्रवाईयां निरंतर जारी है। कलेक्टर के निर्देश पर पुलिस व अन्य विभाग खनिज माफियाओं पर नजर रख रहा है। इसी कड़ी में आज जिले से गुजर रहे नेशनल हाई-वे क्रं. 44 पर तीन थानों की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद ठाकुर और नगर पुलिस अधीक्षक मानवेंद्र सिंह कुशवाहा की नेतृत्व में अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए रेत व मिट्टी से भरे ट्रैक्टरों को पकड़ा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इनमें एक ट्रैक्टर रेत भरकर जा रहा था। जबकि दूसरा ट्रैक्टर जो बिना नंबर का था उसमें मिट्टी भरी हुई थी। ट्रैक्टर चालकों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।