चित्तौड़गढ़। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामकेश गुर्जर की अध्यक्षता में खण्ड कार्यालय भूपाल सागर में खण्ड स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा विकसीत भारत संकल्प यात्रा में आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी व इस कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश प्रदान किये। खुशवन्त कुमार हिण्डोनिया ने मौसमी बिमारीयों व अन्य कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।
खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.ओम प्रकाश रायपुरिया के द्वारा विभाग से संबंधित सभी कार्यक्रमों की समीक्षा की एवं विकसीत भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिये समस्त कार्मिको को भरसक प्रयास करने के लिये प्रेरित किया। बैठक में समस्त एएनएम, एलएचवी, पीएचएस, डीईओ उपस्थित थे। बैठक में खण्ड कार्यक्रम प्रबंधक मुकेश कुमार शर्मा ने समस्त गतिविधियों की जानकारी दी। खण्ड लेखाकार राकेश कुमार शाह द्वारा वित्तिय प्रगति की जानकारी दी गई।
बीएचएस अशोक कुमार पायक द्वारा आशा के कार्यक्रमों की समीक्षा की। खण्ड नोडल अधिकारी भूरसिंह राणावत द्वारा समस्त ऑनलाईन सॉफ्टवेयर रिपोर्टिंग की समीक्षा की। एसटीएस श्यामसिंह चुण्डावत द्वारा क्षय कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। एम.पी.डब्ल्यु देवीलाल कुमावत द्वारा मलेरिया व मौसमी बिमारियों के बारे में जानकारी दी।