शाजापुर। जिले के बस स्टैंड पर आज हिन्दू संगठनों ने जिला खनिज अधिकारी आरिफ खान का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए बताया कि जिला खनिज अधिकारी आरिफ खान ने कांजा बल्डे पर स्थित शासकीय भूमि (पहाड़ी पर) एक धार्मिक स्थल का निर्माण किया है। इसको लेकर पूर्व में भी एक ज्ञापन कलेक्टर के नाम सौंपा गया था, लेकिन उस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसी बात से नाराज होकर आज हमने बस स्टैंड पर खनिज अधिकारी का पुतला जलाकर विरोध दर्ज कराया है। यदि जल्द ही अवैध रूप से किया गया ये निर्माण नहीं हटाया गया तो हिन्दू संगठनों के द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।