नीमच। शहर के मनासा नाका स्थित शहीद पार्क में पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने विजय दिवस के उपलक्ष में सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में 1971 की लड़ाई में हिस्सा लेने वाले पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया। साथ ही रन फॉर विक्ट्री में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले दो-दो छात्र-छात्राओं और अंडर 14 के पांच छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विजय दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एडीएम नेहा मीना, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा, इतिहासकार डॉक्टर सुरेंद्र सिंह शक्तावत मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सैनिक परिषद के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह परिहार ने की। कैप्टन आरसी बोरीवाल ने आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया।