BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 16, 2023, 6:50 pm
KHABAR : खरगोन में समारोहपूर्वक हुई भारत संकल्प यात्रा की शुरूआत, विधायक व कलेक्टर ने दिखाई रथ को हरी झंडी, पढ़े अबरार पठान की खबर

Share On:-

खरगोन। जिले में केंद्र सरकार की महती योजनाओं व नीतियों को जनता तक पहुंचाने और वंचित लोगों को लाभ दिलाने के उद्देश्य से देशभर में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार को समारोहपूर्वक इस संकल्प यात्रा की शुरुआत की गई। 
शहर के उत्कृष्ट स्कूल मैदान से उक्त यात्रा के प्रचार- प्रसार रथ को विधायक बालकृष्ण पाटीदार, महेश्वर विधायक राजकुमार मेव, जिला पंचायत अध्यक्ष अनुबाई तंवर और कलेक्टर कर्मवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान कई हितग्राहियों, लाभार्थियों को मंच से प्रमाण- पत्र भी वितरित किए गए। इस अवसर पर नपाध्यक्ष छाया जोशी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य परसराम चौहान, एसपी धर्मवीर सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और हितग्राही मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान हमारा विकसित संकल्प भारत यात्रा की प्रतिज्ञा का संकल्प भी दिलाया गया। 
समारोह में विधायक ने कहा कि देश को विकसित भारत बनाने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार ने इतनी विकास एवं कल्याणकारी योजनाएं बनाई है,  जिसका हर वर्ग लाभ ले रहा है। कलेक्टर ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य हितग्राहीमूलक योजनाओं को जनता तक पहुंचाना और बचे हुए लोगों को लाभांवित करना है।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE