BREAKING NEWS
पोरसा में मारपीट मामले का CCTV फुटेज वायरल,.. <<     KHABAR : अचलेश्वर मंदिर की दान पेटी से निकलीं.. <<     गुलाना तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा.. <<     KHABAR : पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी ने पीएम को.. <<     KHABAR : फिर सुर्खियों में तान्या मित्तल-फैजान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच कनेक्शन वाली अफीम की बड़ी खेप.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव के ऐलान के बाद मुख्य चुनाव.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल ने जिला चिकित्सालय में.. <<     NEWS : बोरदा में जिला कलक्टर की रात्रि चौपाल,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, अपने बेटे.. <<     KHABAR : बिना रिश्वत नहीं होता कोई काम, भ्रष्टाचार.. <<     KHABAR : सीसीटीवी फुटेज पर उठे सवाल, तीन युवकों की.. <<     NEWS : 34 वर्षों की गौरवमयी सेवा के बाद शिक्षक केसर.. <<     NEWS : नवगठित जिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने.. <<     NEWS : धंसी नालियों की जालियां बनीं हादसों की.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ और सिंह राशि वालों को मिलेगी हर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 17, 2023, 10:14 am
BIG REPORT : मुख्यमंत्री ने उज्जैन में बिताई रात, टूटा मिथक, ज्योतिषी बोले- डॉ. मोहन यादव उज्जैन के ही हैं, इसलिए कोई दिक्कत नहीं, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉ. मोहन यादव पहली बार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात उज्जैन में रुके। इसके साथ ही उन्होंने इस मिथक को भी तोड़ दिया कि कोई भी शासक यानी प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या उनके समकक्ष बाबा महाकाल की नगरी में रात्रि विश्राम नहीं करता। सीएम डॉ. यादव उज्जैन के ही रहने वाले हैं। उनका घर शहर की गीता कॉलोनी में है।


हालांकि, इसे लेकर ज्योतिषियों की अलग-अलग राय है। कुछ ज्योतिषियों का कहना है कि डॉ. मोहन यादव महाकाल के कृपा प्रसाद से ही सीएम पद तक पहुंचे हैं। ऐसे में उनके अपने ही नगर में रात्रि विश्राम करने में कोई बाधा नहीं है। वहीं, अन्य ज्योतिषियों का कहना है कि डॉ. यादव को भी परंपरा का पालन करना पड़ेगा।


सीएम डॉ. यादव शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्घाटन समारोह में शामिल होने उज्जैन पहुंचे। बाद में उनका दशहरा मैदान से छत्री चौक तक सात किलोमीटर लंबा रोड शो भी हुआ। उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही यह चर्चा थी कि वे सीएम के रूप में उज्जैन में रात्रि विश्राम करेंगे या नहीं? शिवराज सिंह चौहान 18 साल के अपने मुख्यमंत्री के कार्यकाल के दौरान कभी उज्जैन में रात में नहीं रुके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE