भिंड। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने सुबह सबेरे मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, तभी उन्हें रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली निकलने की सूचना मिली। इस पर अलग-अलग रोड पर पहुंचकर नौ ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े। इन सभी ट्रैक्टर-ट्रॉली में रेत भरा हुआ था। यह अवैध तरीके से परिवहन कर रहे थे। सभी ट्रैक्टरों पर कानूनी कार्रवाई के लिए माइनिंग डिपार्टमेंट के सुपुर्द कर दिया।
भारौली थाना प्रभारी की शह पर हो रहा उत्खनन
भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को पिछले दो दिन से लगातार सूचना मिल रही है कि भारौली थाना क्षेत्र में सिंध नदी की खदानों से लगातार हो रहा है। यहां गोरम खदान से अवैध रेत को निकाली जा रही है। यह रेत सुबह सबेरे भिंड शहर में ट्रैक्टर-ट्रॉली से परिवहन की जा रही है। यह सूचना पर भिंड कलेक्टर श्रीवास्तव सुबह मॉर्निंग वॉक को छोड़कर करीब छह से सात बजे के बीच निकले। उन्होंने सड़क पर दौड़ रहे रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया।
कलेक्टर श्रीवास्तव ने इन रेत से ट्रैक्टरों को एक बायपाय से रोड, चार बीटीआई रोड से, दो बस स्टैंड से और दो उमरी रोड से पकड़े। इन्हें पुलिस थाने में खड़ा कराते हुए कार्रवाई के लिए माइनिंग डिपार्टमेंट के अफसरों को सौंपे कर आगे की कार्रवाई करने को कहा है। दैनिक भास्कर से चर्चा करते हुए कलेक्टर ने बतायाकि ये ट्रैक्टर गोरम खदान से रेत लेकर आना बता रहे हैं।
अब सवाल यह खड़ा होताकि आखिर बिना टेंडर हुए गोरम खदान कौन लोग संचालित करवा रहे हैं। संबंधित थाना पुलिस की भूमिका भी इस मामले में संदिग्ध बनी है। थाने क्षेत्र से रेत का उत्खनन से लेकर परिवहन हो रहा है। वहीं खनिज अफसर भी अवैध उत्खनन रोकने में सक्रियता न दिखाकर सुस्त बने हुए हैं।