शिवपुरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया। मध्यप्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन से कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां शिवपुरी में जिला स्तरीय कार्यक्रम मानस भवन में आयोजित हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष राजू बाथम, करैरा विधायक रमेश खटीक, कोलारस विधायक महेंद्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा समेत अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
योजनाओं का प्रचार प्रसार और प्रधानमंत्री के संदेश को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आईसी प्रचार रथ भेजे गए हैं। जिला स्तरीय कार्यक्रम में अतिथियों ने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।