नीमच। नीमच जिले के विधानसभा क्षेत्र नीमच जावद मनासा में 16 दिसंबर से विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन प्रारंभ हो गया है। यह यात्रा प्रतिदिन विभिन्न गांव एवं नगरी क्षेत्र में आयोजित की जा रही है यात्रा 26 जनवरी 2024 तक आयोजित होगी। यात्रा के दौरान प्रतिदिन दो गांवो में शिविर स्वास्थ्य मेला आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को तुंबा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शिविर आयोजित किया गया।
नीमच विधानसभा क्षेत्र के भादवामाता में विकसित भारत संकल्प यात्रा का विशेष शिविर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। मनासा क्षेत्र में रविवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ ग्राम भाटखेड़ी बुजुर्ग से पवन पाटीदार, यात्रा के जिला संयोजक सुनील कटारिया, एसडीएम मनासा पवन बारिया एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
इस मौके पर आयोजित शिविर में शासन की योजनाओं से लाभांवित हितग्राहियों ने अपने अनुभव मेरी कहानी मेरी जुबानी प्रस्तुत की और अपने अनुभव साझा किये। शिविर में नवीन चिन्हित लाभार्थियों को योजनाओं के लाभ पत्रों का वितरण अतिथियों द्वारा किया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। जिसमें स्कूली छात्र.छात्राओं ने विभिन्न देशभक्ति पूर्ण योजनाओं पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।