धार। जिले कि मनावर तहसील क्षेत्र के किसानों को यूरिया और डीएपी की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रदर्शन किया, पुराने तहसील कार्यालय पर दिए धरने में विधायक हीरालाल अलावा मौजूद रहे, प्रदर्शन के दौरान सीसीआई कपास खरीदी केंद्र चालू करने की मांग को लेकर, राज्यपाल के नाम ज्ञापन तहसीलदार दिनेश सोनारतिया को दिया गया,,
डॉ हिरालाल अलावा ने आरोप लगाया कि बाजार में व्यापारी यूरिया की बोरी 400 सौ रुपए और डीएपी 1600 रुपए में बेच रहे हैं, कृषि विभाग मनावर के अधिकारियों ने आजतक कोई कारवाई नहीं की क्षेत्र के किसानों को कपास का सही मूल्य दिलाने के लिए मनावर, बाकानेर के केंद्रों पर भारतीय कपास निगम खरीदी शुरू करे, मनावर में 10 साल से बंद पड़ा खरीदी सेंटर चालू करें, धरने में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष लोकेश पाटीदार, ओम प्रकाश सोंलकी, लोकेश पाटीदर, लक्ष्मी जाट, महेन्द्रसिंह पीपरीमान, सूरज जाट, कैलाश जाखड़, अखिलेश कुशवाह, अशोक काकरेचा, नीधी जाट, सुनील इस्के, पवन जैन, सुनील स्टार, जाकीर नूरी, सलीम खान, नाथूलाल पंवार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।