BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवाओं, किसानों और भ्रष्टाचार के मुद्दों.. <<     KHABAR : ब्राह्मण-जाटव बराबर, ओबीसी वोटर सबसे.. <<     REPORT : घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में रूक-रूककर जारी है मानसून.. <<     KHABAR : सेगांव में चला साइबर जागरूकता अभियान 2.0,.. <<     रतलाम जिले के जावरा में अतिथि शिक्षकों का.. <<     KHABAR : गोपालपुरा वार्ड में स्ट्रीट लाइट का.. <<     BIG NEWS : लेवड़ा तालाब में दर्दनाक हादसा, गहरे पानी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 23, 2023, 12:49 pm
KHABAR : जिले के शेष कृषक प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि के लिए इस तारीख से पूर्व अपने खाते को आधार से करवा लें लिंक, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना में आगामी 16वी किश्‍त का लाभ जिले के उन्‍हीं किसानों को मिलेगा, जिनके द्वारा ईकेवायसी व अपने आधार को बैंक खाते से लिंक करवा लिया है। जिला स्तर पर ऐसे शेष किसान हितग्राहियों को जिले से सूचना जारी कर अवगत कराया गया है। शेष किसान भाई 15 जनवरी के पूर्व अपने खाते को आधार से लिंक करवा लें अथवा अपना नया खाता पास के पोस्ट ऑफिस में खुलवा लें। जिससे उनके खाते में इस योजना की आगामी किश्त प्राप्त हो सके। साथ ही जिनके द्वारा अपना ईकेवायसी नहीं कराया गया है, वे भी अपने इकेवायसी करवा लें। जिससे जिले में अधिक से अधिक हितग्राहियों को इस योजना का लाभ प्राप्त हो सके। सूचना कोटवार के माध्यम से प्राप्त किये जा सकेंगे।
प्रत्येक पंचायत स्‍तर पर कैंप का आयो‍जन किया जा रहा है। संबंधित हितग्राही इस कार्य को समय-सीमा में पूर्ण करा सकेंगे। जिन हितग्राहियों का ईकेवायसी अथवा आधार बैंक खाते से लिंक नहीं होगा वे हितग्राही आगामी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की आगामी 16वीं किश्त एवं मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की आगामी किश्त प्राप्त करने से वंचित हो जायेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE